पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आज दिनांक 22.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर अभिलेखों, पंजिकाओं एवं फाइलों के रख-रखाव का गहन निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अभिलेखों एवं फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने तथा आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा कार्यालयी कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]