रानीताली सड़क हादसे में संविदा कर्मी लाइनमैन बाइक सवार युवक की मौत।
रानीताली सड़क हादसे में संविदा कर्मी लाइनमैन बाइक सवार युवक की मौत।

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
सोनभद्र (डाला) चोपन थाना क्षेत्र के सीमा से सटे गांव रानीताली तिराहे से डाला पीपर रोड पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर बिजली के जमीन पर रखे खंभे से टकराकर बाइक सहित खेत में जा गिरा, जिससे बाइक के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार विजय कुमार उर्फ “बाबा” पुत्र स्वर्गीय लुकमन खरवार उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम साऊडीह हथवानी थाना हाथीनाला बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में इसी क्षेत्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। सोमवार की दोपहर लगभग 11:30 बजे UP 65 CJ 7363 बाइक से दो लोग सवार होकर गुरमुरा से भवानी कटरिया की तरफ जा रहे थे कि रानीताली तिराहा से डाला पीपर रोड पर प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर से महज 50 मीटर पहले सड़क के किनारे पटरी जमीन पर रखे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सहित कुछ दूर खेत में जा गिरे , बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण जोरदार झटका के साथ बाइक के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका की कौन था व कहां चला गया मगर प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक पर दो लोग सवार थे।
मृतक विजय की शादी भवानी कटरिया(बौरिहवा) के पतिराज खरवार की बेटी कलावती से हुआ था शायद ससुराल जा रहे थे। परिजनो ने बताया मृतक विजय के कोई बच्चे ना होने के कारण एक बच्ची को गोद लेकर पालन पोषण कर रहे थे। उसके सर का भी सहारा छिन गया।
सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस एवं हाथीनाला थाने की पुलिस मौजूद रही। घटना चोपन थाना क्षेत्र का होने के कारण चोपन थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
