*नीट (NEET) परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण*
*नीट (NEET) परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण*

आज दिनांक 21.06.2026 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
इसी क्रम में *जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
*जनपद प्रशासन एवं सोनभद्र पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।*
