थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-66/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(m) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-66/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(m) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष म्योरपुर के नेतृत्व में थाना म्योरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 07.06.2026 को थाना म्योरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0-66/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(m) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट* से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को लिलासी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
रामबीर पुत्र मोहरलाल, निवासी डडिहरा, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
1. श्री रविकांत मिश्रा, थानाध्यक्ष म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अनन्त राय, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 प्रदीप कुमार राय, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]