रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव मिलते ही क्षेत्र में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव मिलते ही क्षेत्र में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र)– चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के टोला बगबईसा के पास सलाईबनवा से गुरमुरा रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

बताया जाता रहा है कि चोपन गढ़वा रेलवे मार्ग पर बीती रात करीब 2:00 बजे सलाईबनवा से गुरमुरा रेलवे स्टेशन के मध्य थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारी के टोला बगबईसा के पास रेलवे ट्रैक पर पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई ।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव की पहचान दूधनाथ यादव (45) पुत्र रामदास यादव रूप में हुई जो ग्राम पंचायत पनारी टोला बगबईसा निवासी बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही चोपन थाना के एसआई विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गए।
परिजनों ने बताया कि रात में शौच के लिए निकले थे जिनका रेलवे ट्रैक पर पैर व सिर में गंभीर चोट लगा हुआ शव मिला है। ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]