ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली आपूर्ति हफ्तों से बाधित, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सप्लाई बहाल करने की मांग

ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली आपूर्ति हफ्तों से बाधित, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सप्लाई बहाल करने की मांग

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र)– ग्राम पंचायत कोटा के अम्माटोला स्थित बालू पर टोला में गत सप्ताह भर पहले आई तेज आंधी से गांव में बिजली सप्लाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा पड़ा जिससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया और घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई । घरों में बिजली सप्लाई ठप हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों को गर्मी व अंधेरे में भारी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की ।

विद्युत सब स्टेशन परासपानी अंतर्गत स्थित उपभोक्ताओं घरों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने महादेव सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को अम्मा टोला स्थित बालू पर टोला के पास गिरे पड़े खराब ट्रांसफार्मर के पास दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया ।

निर्भय चौधरी निर्भय चौधरी ने बताया कि सप्ताह भर पहले आई तेज आंधी से इस टोले में स्थित घरों में बिजली आपूर्ति ठप है ट्रांसफार्मर गत सप्ताह भर से गिरा पड़ा हुआ है तक विद्युत विभाग के परासपानी स्थित विद्युत सब स्टेशन के कर्मियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है भीषण गर्मी के मौसम में लोग गर्मी व अंधेरे में रहने को ग्रामीण विवश है । जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई । इस दौरान लवकेश प्रजापति शुशील त्रिपाठी राजेंद्र कुशवाहा अनिल अवधेश कुशवाहा रोहित साहनी शिवदत्त पप्पू कुशवाहा छविनाथ साहनी आदि स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]