न्यायालय के आदेश पर वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की उद्घोषणा, थाना पिपरी पुलिस ने की तामिला कार्यवाही

न्यायालय के आदेश पर वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की उद्घोषणा, थाना पिपरी पुलिस ने की तामिला कार्यवाही

सोनभद्र। थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0-169/2025 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विनय कुमार उर्फ रिंकू मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम बड़गवां, पोस्ट अगोरी खास, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र के विरुद्ध न्यायालय द्वारा कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था तथा पुलिस एवं न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र की अदालत द्वारा दिनांक 06 फरवरी 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की संबंधी उद्घोषणा जारी की गई।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2026 को अभियुक्त के निवास स्थान ग्राम बड़गवां सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों तथा मा0 न्यायालय के सूचना पट्ट पर उद्घोषणा चस्पा कर नियमानुसार तामिला की कार्यवाही पूर्ण की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने तथा फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि अभियुक्त निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]