चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार।

*संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने मु0अ0सं0 0163/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र कौशल कुमार निवासी ग्राम सरकण्डा थाना मनियर जनपद बलिया, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को गुरुवार भोर करीब 2:24 बजे विकासनगर कोठा टोला मोहल्ला के सामने डाला से ओबरा जाने वाली सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई 01 अदद मोटरसाइकिल नंबर JH03L 8729 होंडा HF Deluxe बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी चौकी प्रभारी डाला, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राम सिंह तथा कांस्टेबल गोविन्द कुमार शामिल रहे।
