एनसीएल दुधीचुआ प्रबंधन की ताबडतोड़ कार्रवाई भू,माफियाओं की तारबंदी मिनट में ध्वस्त।।
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक (मध्यप्रदेश)सिंगरौली। एनसीएल दुधिचुआ सेक्टर-बी आवासीय परिसर स्थित B-298 से B-302 के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश करने वालों को शायद अंदाजा नहीं था कि इस बार सुरक्षा विभाग पूरी तैयारी में बैठा है। भू-माफियाओं द्वारा जाली के तार लगाकर जमीन घेरने की खबर सामने आते ही दुधिचुआ प्रबंधन और सुरक्षा विभाग ने ऐसा ताबड़तोड़ एक्शन लिया कि रातों-रात पूरा अवैध कब्जा जमींदोज हो गया।जैसे ही सूचना सुरक्षा विभाग तक पहुंची, टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और “कब्जे का किला” समझी जा रही तारबंदी को मिनटों में हटाकर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया। कार्रवाई इतनी तेज थी कि कब्जा करने वालों को संभलने तक का मौका नहीं मिला कॉलोनी में लोग कहते नजर आए —अब दुधिचुआ में सुरक्षा विभाग सिर्फ गेट की निगरानी नहीं, जमीन की रखवाली भी कर रहा है!”वहीं दूसरे लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा —“भू-माफिया दिन में प्लान बनाते रह गए, सुरक्षा विभाग रात में मैदान साफ कर गया!”सूत्रों की मानें तो सुरक्षा विभाग लगातार कॉलोनी और एनसीएल की खाली पड़ी जमीनों पर नजर बनाए हुए है। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि एनसीएल संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब सीधे और सख्त एक्शन होगा।दुधिचुआ प्रबंधन और सुरक्षा विभाग की इस फुर्तीली कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
