ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में विभिन्न थानों द्वारा कुल 14 नफर वारण्टी गिरफ्तार

ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में विभिन्न थानों द्वारा कुल 14 नफर वारण्टी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत माननीय न्यायालय में प्रचलित वादों, चिन्हित वादों, टॉप-10, माफिया एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध जारी एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) के अनुपालन हेतु जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 14 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

थानावार गिरफ्तारी का विवरण-

थाना घोरावल – 07 नफर
1. जगदीश पुत्र बीरबल यादव निवासी धौराकुण्ड (मु0न0 78/21 धारा 323, 504 भादवि)
2. सनोज कुमार पुत्र भिक्खू निवासी भीरखुर्द (मु0न0 74/26 धारा 323, 504 भादवि)
3. भिक्खू पुत्र छटंकी निवासी भीरखुर्द (मु0न0 74/26 धारा 323, 504 भादवि)
4. बच्चा भाई पुत्र सुरेश कुमार निवासी देवरी काठ (मु0न0 165/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट)
5. अजरा पुत्र शिवरतन निवासी मुडिलाडीह (मु0न0 3385/21 धारा 323, 504, 427 भादवि)
6. सोनू पुत्र स्व0 लालता निवासी घोरावल (मु0न0 1468/22 धारा 419, 420, 467, 468 भादवि)
7. रामबली विश्वकर्मा पुत्र काशी निवासी बिसरेखी (मु0न0 163/20 धारा 363, 366, 376, 419, 420, 467, 468 भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट व 5/6 पॉक्सो एक्ट)

थाना रॉबर्ट्सगंज – 01 नफर
1. अवधेश गोड़ पुत्र राममूरत निवासी महुआरी तेन्दू (मु0न0 247/26 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट)

थाना पिपरी – 02 नफर
1. राजू कुमार पुत्र मुन्नीलाल पासवान निवासी लेबर बैरक, ग्रासिक इंडस्ट्रीज के पीछे, रेनुकूट (मु0न0 1155/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम)
2. सरजू भारती पुत्र रामस्वामी निवासी रेलवे मार्केट वार्ड नं0 05 रेनुकूट (मु0न0 2447/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम)

थाना बीजपुर – 02 नफर
1. अनिल पाल पुत्र दयाराम पाल निवासी बेल्हवा टोला डोडहर (मु0न0 3191/23 धारा 379, 411 भादवि)
2. रामकृपाल पुत्र रामचरित्र निवासी डोडहर (मु0न0 1045/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम)

थाना म्योरपुर – 01 नफर
1. दिनेश यादव पुत्र रामवृक्ष निवासी आंरगपानी बरवा टोला (मु0न0 1007/24 धारा 498ए, 323, 324 भादवि व ¾ डीपी एक्ट)

थाना बभनी – 01 नफर
1. बाबूलाल पुत्र शीतल निवासी कुशकर थाना सनावल जनपद सरगुजा (छत्तीसगढ़) (मु0न0 137/2012 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट)

जनपद पुलिस द्वारा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]