जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं
शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

आज दिनांक 02.05.2026 को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र *श्री चर्चित गौड़* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा में जन शिकायतों को सुना गया।

इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा मामलों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हो सके।

इसी क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल तहसील दुद्धी* में व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]