बीना परियोजना में 890 एचपी क्षमता के नए डोज्रर का शुभारंभ।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादकनॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की बीना परियोजना में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को एक नए उच्च क्षमता वाले डोज़र (Komatsu Make, Model: D475A-31007) का सफलतापूर्वक कमीशनिंग एवं शुभारंभ किया गया। यह अत्याधुनिक डोज़र 890 हॉर्स पावर क्षमता से युक्त है, जो परियोजना के उत्खनन कार्यों को और अधिक गति, दक्षता एवं उत्पादकता प्रदान करेगा।इस अवसर पर महाप्रबंधक (उत्खनन), खान प्रबंधक, परियोजना अधिकारी, विभागीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। एल एंड टी (L&T) की टीम ने औपचारिक रूप से डोज़र की इग्निशन-की परियोजना अधिकारी, बीना को सौंपकर मशीन का हैंडओवर किया।
यह अत्याधुनिक डोज़र कठिन खनन परिस्थितियों में भी उच्च दक्षता के साथ कार्य करने में सक्षम है,साथ ही, यह मशीन सुरक्षा मानकों एवं समयबद्ध उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायक सिद्ध होगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]