मुख्य अभियंता का दौरा हवा -हवाई,नहर निर्माण की कच्छप गति किसानों पर पड़ रही भारी
मुख्य अभियंता का दौरा हवा -हवाई,नहर निर्माण की कच्छप गति किसानों पर पड़ रही भारी
– कई वर्षों से पानी के इंतजार में किसान

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी तहसील की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शुमार कनहर सिंचाई परियोजना में नहर निर्माण की कच्छप गति अब धीरे -धीरे किसानों पर भारी पड़ने लगी हैं। कनहर बांध के निर्माण हुए करीब तीन साल होने को है लेकिन नहर निर्माण की गति इतनी धीमी है कि अभी तक लगभग 50 प्रतिशत काम भी पूरा नही हों सका है जबकि कनहर सिंचाई परियोजना के चीफ इंजिनियर का दौरा लगातार जारी है। कनहर परियोजना के चीफ हर महीने दो महीने में नहर निर्माण का जायजा लेते ही फिर भी आखिर प्रगति क्यों नही बढ़ रही है, यह सवाल उठना लाजिमी है। कनहर परियोजना से 108 गाँव के किसान लगातार पानी का इंतजार कर रहे है लेकिन नहर का निर्माण नही होने से किसानों के खेतों तक अभी तक पानी नही पहुंच सका है जिससे किसानों में निराशा है।
इनसेट –
108 गाँव के किसान कर रहे पानी का इंतजार
दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के नहर से दुद्धी और चोपन ब्लॉक के करीब 108 गावों को सिंचाई के लिए पानी देने की योजना है लेकिन अभी तक विभाग द्वारा नहर का निर्माण ही पूरा नही कराया जा सका है जिससे किसान मायूस है।
इनसेट –
ठेकेदार के भरोसे नहर निर्माण, नही रहते मौके पर जिम्मेदार
दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना द्वारा भले ही नहर निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन सिंचाई विभाग के कोई भी जिम्मेदार मौके पर नही रहते है इसलिए ठेकेदार मनमानी तरीके से कच्छप गति से नहर निर्माण में लगे हुए है। सूत्रों की माने तो ज़ब उच्च अधिकारियों का दौरा होता है तब उससे एक दो पहले जेई, एई एवं एक्सीयन दिखाई देते है। लोगों का कहना है कि नहर का निर्माण जिस गति से चल रहा है यदि वहीं गति चलती रही तो अभी दो -तीन साल और समय लग सकते है।
