नगर पालिक निगम सिंगरौली मध्यप्रदेश जल गंगा संवर्धन अभियान।।
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

यह अभियान 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक चलेगा।।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत उज्जैन की शिप्रा नदी तट से की।
19 मार्च चैत्र नवरात्रि प्रारंभ से 30 जून 2026 तक चल रहे जल स्रोत के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए मध्य प्रदेश सरकार की यह पहल सुरक्षित कल के लिए जल स्रोत का बचाव।

आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को नगर पालिक निगम सिंगरौली की टीम के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान मधुबन वार्ड क्र,12 सिम्प्लेक्स खिलाड़ी बस्ती मे चलाया गया। कुआं की सफाई,जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता प्रभारी छोटू ,उप स्वच्छता प्रवच्छत रमेश, वार्ड प्रभारी मोहम्मद वकील,वरिष्ठ भाजपा नेता अंजली चौबे, राजू सचान, कृष्ण कुमार दहिया,ऋषि, शैलेंद्र पटेल पप्पू ,रासबिहारी एवं सफाई कर्मी टीम उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता अंजली चौबे ने बताया कि नदी तालाब कुएं के जीणोध्दार के साथ-साथ इसमें पौधा रोपण का कार्य भी शामिल है। जन जागरूकता के लिए गांव-गांव में जल दूतो की नियुक्ति की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत जलशक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम और जल संग्रहण संरचनाओं की सफाई जैसे तालाब कार्य शामिल है ।इस अभियान का उद्देश्य न केवल नए तालाबों का निर्माण और पुराने जल स्रोतों का पुनरूद्धार करना है। जल जीवन का मूल आधार है बढ़ती जनसंख्या और प्रदूषण के कारण जल स्तुति तेजी से घटता जा रहा है।
