महापौर की अध्यक्षता में मेयर इंन काउसिल की बैठक आयोजित

महापौर की अध्यक्षता में मेयर इंन काउसिल की बैठक आयोजित
मेयर इन काउसिल मे मिली मॉडल रोड निर्माण कार्य की स्वीकृती

सिंगरौली 13 अप्रैल 2026/ नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल की
अध्यक्षता एवं मेयर इंन काउंसिल के सदस्य खुर्शिद आलम, श्रीमती अंजना शाह, श्रीमती शिवकुमारी कुशवाहा, श्रीमती श्यामला, श्रीमती रीता देवी श्रीमती रूकमन प्रजापति, शशि पुष्पराज सिंह,सत्रुघन लाल शाह, नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय के उपस्थिति में मेयर इंन काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्व प्रथम चर्चा उपरांत मेयर इंन काउसिल की पूर्व बैठक के कार्यवाही विवरण का सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।तत्पश्चात मेयर इन काउसिल के एजेडा विंदु में शामिल माजन मोड़ से इन्द्रा चौक तक मॉडल के निर्माण कार्य की स्वीकृती सर्व सम्मति से प्रदान की गई। तथा नगर निगम के पदस्थ चीफ आपरेटिंग आफीसर अमिताब यादव को एक वर्ष की सेवा वृद्धि सर्वसम्मति से प्रदान की गई। बैठक में गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये नगरीय क्षेत्र में प्याउ की व्यवस्था करने हेतु विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, अभय राज सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]