साइबर फ्रॉड के विरुद्ध बभनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई — पीड़ित को ₹12,200/- रुपये कराए गए वापस
साइबर फ्रॉड के विरुद्ध बभनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई — पीड़ित को ₹12,200/- रुपये कराए गए वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
आवेदक प्रमोद कुमार पुत्र शिवकुमार, निवासी ग्राम परसाटोला थाना बभनी, जनपद सोनभद्र द्वारा अपनी ही त्रुटि से ₹12,200/- रुपये अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो जाने के संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया गया तथा धनराशि को होल्ड कराया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर उक्त ₹12,200/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी महोदय तथा थाना बभनी पुलिस व साइबर टीम के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
बरामद धनराशि: ₹12,200/-
बरामद करने वाली टीम:
01.प्रभारी निरीक्षक–दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र
02.उप निरीक्षक– मक्खन लाल, थाना बभनी जनपद सोनभद्र
03.हे0का0– मो0 सलीम, थाना बभनी जनपद सोनभद्र
04.का0– घनश्याम पाल, थाना बभनी जनपद सोनभद्र
05.का0– सुधीर कुमार यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र
अपील: साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाना को सूचित करें।*
Toll Free Number – 1930
www.cybercrime.gov.in
