शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के द्वारा रक्तदान शिविर एवं जगह-जगह बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस कार्यक्रम के लिए पीस कमेटी की बैठक संपन्न कराई गई ।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक शक्तिनगर (सोनभद्र)

आज दिनांक 10 /4/ 2026 शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर होने वाले कार्यक्रम से संबंधित कार्यक्रम की आयोजक गण,थाना क्षेत्र शक्तिनगर के सम्मानित नागरिक गण,डीजे संचालकों, की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में 14 अप्रैल को होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। प्रशासन की तरफ से सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों को बताया गया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं उल्लास पूर्ण माहौल में त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 14 अप्रैल को थाना शक्ति नगर पर आयोजित रक्तदान शिविर के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]