पुश्तैनी जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
पुश्तैनी जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
बीजपुर (सोनभद्र)थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम में पुश्तैनी जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।जांच के दौरान प्रथम पक्ष की नीरा देवी उनके पुत्र गौरव जायसवाल तथा द्वितीय पक्ष की चंचला कुमारी व उनके पति अवधेश कुमार के बीच लंबे समय से जमीन व घर के बंटवारे को लेकर विवाद पाया गया।पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर गाली-गलौज और हाथापाई की स्थिति में पहुंच गई।पुलिस द्वारा समझाने के प्रयास के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने चारों व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गुरुवार गिरफ्तार कर न्यायालय दुद्धी भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में
नीरा देवी (38 वर्ष),गौरव जायसवाल (20 वर्ष),चंचला कुमारी (24 वर्ष)एवं अवधेश कुमार (36 वर्ष),सभी निवासी ग्राम बीजपुर पुनर्वास प्रथम शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह कांस्टेबल हरिश्चंद्र एवं महिला कांस्टेबल हिना सरोज शामिल रहीं।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
