प्राण घातक हमला करने वाले04नफर आरोपियों को जयंत पुलिस द्वारा12घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।।
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के निदेश व श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रजापति की सतत निगरानी,थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि अरूण सिंह की पुलिस टीम द्वारा प्राण घातक हमला करने वाले 04 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं। फरियादी नितीश अग्रहरी पिता रवि नारायण अग्रहरि उम्र 29 वर्ष निवासी गोल मार्केट जयंत चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश का दिनांक 05.04.2026 को चौकी जयंत उपस्थित आकर फरियादी के साथ व इसके अन्य साथियों गौरव सिंह,विवेक अग्रहरी,वगैरह के साथ रात्रि में करीबन 12.00 बजे केआस पास व्ही व्ही सी आफिस के सामने जयंत गाडी के ओव्हरटेक करने के विवाद पर आरोपीगणों द्वारा गंदी गंदी गाली एवं मारपीट व जान से मार डालने के आशय से प्राण घातक हमला व स्कारपियों वाहन से बैक करके गौरव सिंह चन्देल के ऊपर वाहन चढा देने गौरव सिंह की हालत बहुत नाजुक होने के आशय की रिपोर्ट लेख कराया, फरियादी की रिपोर्ट चौकी जयंत में जीरो की अपराध कायमी उपरांत थाना विन्ध्यनगर में अप०क0-157/26 धारा 126 (2), 296 (ए) 115 (2),351 (3), 109,3(5) बीएनएस का आरोपियों के विरूद्ध कायम कर विवेचना की गई, दौरान विवेचना 12घंटे केअन्दर 04 नफर आरोपियों को दस्तयाब कर घटना में प्रयुक्त वाहन स्कारपियों क० यू०पी०-50 सीआर-3090 को जप्तकर आरोपीगण :- (1) लवकुश चौबे पिता श्री राजेन्द्र प्रसाद चौबे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंगाही थाना माडा हाल पता ग्राम बेंलौजी किराये का मकान थाना बैढन जिला सिंगरौली (म०प्र०) (2) अखण्ड़ प्रताप सिंह पिता श्री जितेन्द्र सिंह चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी नवानगर सब्जी मण्ड़ी के पास थाना नवानगर जिला सिंगरौली म०प्र० (३) अभिष सिन्हा पिता पंकज कुमार श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी एनबी-61अमलोरी एनसीएल कालोनी थाना नवानगर जिला सिंगरौली म०प्र० (4) पुनीत सिंह चौहान पिता सर्वेश सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भरूहा पोस्ट नवानगर थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म०प्र०) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरी०अर्चना द्विवेदी चौकी प्रभारी जयंत उनि अरूण सिंह, सउनि दीपनारायण, जिवेन्द्र मिश्रा, रवि गोस्वामी, प्र०आर०-सुनील मिश्रा, सुबोध तोमर, बीरेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र सिंह, सिरदेलाल उईके,आर०-प्रकाश सिंह, महेश पटेल,सुरेन्द्र यादव,जीवन सिंह, यश मराबी एवं सैनिक कृष्ण कुमार गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही है।
