कुएं से मिली महिला की शव इलाके में सनसनी हत्या के आशंका।।

राजू यादव क्राइम संपादक
सिंगरौली जिला के मोरवा थाना क्षेत्र के चीताही गांव में तीन बच्चों की मां 30 वर्ष दिव्या भारती का शव कुएं से बरामद हुआ। इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या का मामला बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के शक्ति नगर निवासी महिला के पिता प्रभु नारायण ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दिव्या को उसके पति और सांस लगातार प्रताड़ित करते थे। दिव्या की शादी 2015 में चीताही गांव निवासी जगलाल साकेत से हुई थी शादी के बाद से ही दिव्या के साथ मारपीट और उत्पीड़न की घटनाएं होती रहती थी पिता ने बताया कि तीन बच्चों के कारण उन्होंने कई बार समझौता किया और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई इसके बाद भी दामाद लगातार बेटी को इस बात की धमकी देता था कि वह सीसीएल में नौकरी करता है और डेढ़ लाख रुपए महीने का वेतन पता है। उसके जैसी चार औरतों रख सकता है। वह दिव्या से कहता था कि मुझे तुम पसंद नहीं हो मुझे छोड़कर चले जाओ मृतिका के पिता का आरोप है की बेटी के सौ पर चोट के निशान मिले हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है मोरवा एसडीओपी गौरव पांडे ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला पक्ष के लोग बैढ़न में पोस्टमार्टम करने के पक्ष में नहीं है। इसलिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
