राज्यपाल को भेजी शिकायत पर कार्रवाई नहीं, जनप्रतिनिधि ने लगाया आदेश उल्लंघन का आरोप

राज्यपाल को भेजी शिकायत पर कार्रवाई नहीं, जनप्रतिनिधि ने लगाया आदेश उल्लंघन का आरोप

वार्ड नं. 17 रामनगर के राजेश सोनी ने कहा—जांच के निर्देश के बावजूद प्रशासन निष्क्रिय

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 17, रामनगर शिव मंदिर रेनुसागर के जनप्रतिनिधि राजेश सोनी द्वारा की गई शिकायत पर प्रशासनिक कार्यवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सभासद श्रीमती लीला देवी के माध्यम से प्रेषित शिकायत पत्र पर आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल उत्तर प्रदेश ने संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रकरण में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। राज्यपाल सचिवालय, राजभवन लखनऊ से विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया था। इस पत्र में स्पष्ट रूप से संबंधित शिकायत की जांच कराने का निर्देश दिया गया था।
इसके बावजूद, जनप्रतिनिधि राजेश सोनी का आरोप है कि जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को जांच के निर्देश मिलने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इसे राज्यपाल के आदेश की अवहेलना बताया है। राजेश सोनी ने कहा कि उन्होंने स्थानीय समस्याओं को लेकर उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के चलते अभी तक मामले की जांच नहीं कराई गई। इससे स्थानीय जनता में भी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो सके।

जिस तरीके से इस पंचायती में कार्य चल रहा है उसमें तो लगता है कि जो अध्यक्ष चाहेंगे तभी एक पत्ता हिल सकता है वरना अनपरा नगर पंचायत में एक पत्ता तक नहीं मिल सकता क्योंकि अध्यक्ष के सुपुत्र मालिक है वह जो कहते हैं वही होता है और अगर कोई उनसे बात करना चाहे तो उनके साथ रहने वाला मार करने पर उतारू हो जाता है

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]