चैत्र नवरात्र पर मां ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब लंबी कटारे के साथ ही साथ ग्रामीणों की जवारी

राजू यादव क्राइम संपादक

मां ज्वालामुखी
शक्तिनगर/सोनभद्र। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मां ज्वाला मुखी मंदिर में नवमी के दिन आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से आए भक्तों की लंबी कतारें मंदिर के बाहर तक लगी रहीं।
नवमी के विशेष दिन माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई भक्त घंटों तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ के कारण कई जगहों पर श्रद्धालु बेचैन भी दिखे, लेकिन माता के दर्शन की आस्था ने उन्हें डटे रहने को मजबूर किया।
इस दौरान मंदिर में विभिन्न स्थानों से जवारी भी लाई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने माता के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। भक्तों ने माता के दर्शन कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]