थाना – विन्ध्यनगर जिला – सिंगरौली (म.प्र.) थाना विन्ध्यनगर में संचालित कबाड़ दुकान का नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर द्वारा पुलिस टीम के साथ किया गया औचक निरीक्षण

राजू यादव

श्री मनीष खत्री(भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिन्हा(भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली व श्री उमेश प्रजापति सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन पर थाना विन्ध्यनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण – थाना क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकान में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कबाड़ दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश प्राप्त हुए थे । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में आज दिनांक 26.03.2025 को श्री उमेश प्रजापति नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर एवं श्रीमती अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर मय पुलिस टीम के थाना विन्ध्यनगर क्षेत्र में संचालित सलीम कबाड़ दुकान में जाकर औचक निरीक्षण किया गया । कबाड़ दुकान में संदिग्ध कबाड़ का सत्यापन किया गया, तो कोई अवैध कबाड़ नहीं पाया गया ।
अवैध गतिविधियों में रोंक लगाने हेतु श्री उमेश प्रजापति नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर द्वारा कबाड़ दुकान के संचालक को हिदायत दी गई कि दुकान के अंदर व बाहर पर्याप्त कैमरे लगवायें व कैमरे का बैकअप कम से कम 30 दिवस का रखें । कबाड़ खरीदने व बेंचने वालों का रजिस्टर संधारित करें व उनके फोटोग्राफ, आधारकार्ड व मोबाईल नम्बर रखें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति कबाड़ बेंचने दुकान पर आता है तो इसकी सूचना तत्काल थाना विन्ध्यनगर को दें ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]