गोवंश तस्करी के खिलाफ अभियान में पिकअप और भैंसा बरामद केस दर्ज

गोवंश तस्करी के खिलाफ अभियान में पिकअप और भैंसा बरामद केस दर्ज।

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

बीजपुर(सोनभद्र)जनपद में अपराध नियंत्रण और गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पिण्डारी डैम के पास से पशु क्रूरता में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन और भैंसा बरामद किया गया है।मंगलवार की अलसुबह थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पिण्डारी डैम के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वारंटियों की तलाश में थी तभी पुलिस को सफलता हाथ लगी।टीम ने मौके से एक पिकअप वाहन और उसमें लदा एक भैंसा बरामद किया।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।इस मामले में अज्ञात पिकअप चालक व
पिकअप स्वामी रोशन खाँ पुत्र स्व. वहिम खाँ, निवासी डुमरहरा,थाना बभनी के विरुद्घ कार्यवाही की गयी
मामले की विवेचना उप-निरीक्षक श्रवण कुमार यादव द्वारा की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]