आकांक्षी जिला कार्यक्रम(ADP) एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम(ABP) के प्रति जागरूकता लाने हेतु 17 मार्च 2026 को किया जाएगा ऑनलाइन क्विज का आयोजन।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम(ADP) एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम(ABP) के प्रति जागरूकता लाने हेतु 17 मार्च 2026 को किया जाएगा ऑनलाइन क्विज का आयोजन।
जिला खनिज प्रतिष्ठान के माध्यम से आकांक्षी डीएमएफ प्रोग्राम के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम(ADP) एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम(ABP) के प्रति जागरूकता वृद्धि हेतु कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे के मार्गदर्शन में जिले में *दिनांक 17 मार्च 2026 को ऑनलाइन क्विज* का आयोजन किया जाएगा। क्विज जिला खनिज प्रतिष्ठान, आकांक्षी जिला कार्यक्रम(ADP) एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम(ABP) के घटकों से संबंधित रहेगा। इस क्विज प्रतियोगिता में जिले के सभी आयु- वर्ग के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं, साथ ही विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन वर्करों द्वारा भी इसमें भाग लिया जावेगा। सभी प्रतिभागी प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे के मध्य अपनी सुविधा अनुसार दिए गए लिंक अथवा QR कोड के माध्यम से कभी भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें एक बार लोगिन करने पर प्रतिभागी को निर्धारित 15 मिनट में 25 प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः रू2500, रू2000 तथा रू 1500 का आकर्षक नगद राशि तथा अन्य 10 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
क्विज में भाग लेने हेतु लिंक https://form-timer.com/start/5ee9330e
