नेतन्याहू ने दावों का उड़ाया मजाक

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच रविवार (15 मार्च 2026) को उनका एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ नजर आए।
वीडियो में नेतन्याहू एक कैफे में कॉफी ऑर्डर करते हुए दिखाई देते हैं और अपनी मौत से जुड़ी अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हैं।
दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान के हमले में प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौत हो गई है। इजरायल ने शुरुआत में ही इन दावों को झूठा बताया था। अब खुद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इन अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।
नेतन्याहू ने दावों का उड़ाया मजाक
वीडियो में नेतन्याहू कहते हैं, “मैं मर गया हूं… कॉफी के लिए।” यह दरअसल एक हिब्रू मुहावरा है, जिसका मतलब है कि उन्हें कॉफी बेहद पसंद है। उन्होंने मजाक में कहा कि लोग कह रहे हैं कि “बीबी” (उनका निकनेम) मर गया है। इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथ दिखाते हुए कहा कि लोग उनकी उंगलियां भी गिन सकते हैं।
