थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई ₹35,000/- की सम्पूर्ण धनराशि मूल खाते में करायी गयी वापस

थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई ₹35,000/- की सम्पूर्ण धनराशि मूल खाते में करायी गयी वापस

आवेदक अरबाज खान, निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के भाई को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा ₹35,000/- की धनराशि ठगी गई थी।

प्रकरण की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित खाते का विवरण ई-मेल/पत्राचार के माध्यम से प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर *श्री राज सोनकर* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज *कुमुद शेखर सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर फ्रॉड हुई धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात ट्रांजैक्शन से संबंधित आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि *₹35,000/-* सफलतापूर्वक उनके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।

आवेदक द्वारा थाना पन्नूगंज की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

धनराशि वापस कराने वाली टीमः
1.कुमुद शेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज, सोनभद्र
2.का0 शिवशंकर कुमार सिंह, साइबर हेल्प डेस्क थाना पन्नूगंज
3.म0का0 कात्यायनी सिंह, थाना पन्नूगंज

जनसामान्य हेतु अपील

किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे *आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, अकाउंट नंबर, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, ओटीपी* आदि साझा न करें।

साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930 पर कॉल करें,* नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें अथवा https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

*सोनभद्र पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध सतत अभियान चला रही है।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]