होली पर्व के दृष्टिगत थाना ओबरा में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित

होली पर्व के दृष्टिगत थाना ओबरा में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री अमित कुमार* की अध्यक्षता में आज दिनांक 01.03.2026 को थाना ओबरा परिसर में डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सभी डीजे संचालकों को शासन एवं उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने, समय सीमा का कड़ाई से पालन करने तथा सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही संबंधित संचालकों को नोटिस तामील कराते हुए अवगत कराया गया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]