सोनभद्र: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, बाइक सवार एवं बालक बाल- बाल बचे

सोनभद्र: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, बाइक सवार एवं बालक बाल- बाल बचे

टी. एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)–हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास रेणुकूट की तरफ से आ रही बाइक पर सवार एक महिला की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई साथ में बाइक पर सवार पति और बालक मामूली रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर पति और बालक के साथ महिला रेणुकूट से तेलगुड़ावा की तरह जा रहे की हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हाथवानी गांव के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई जिससे वाहन से कुचल कर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार पति और बालक भी मामूली रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही हाथीनाला की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया । पुलिस हादसे की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है ।

थाना प्रभारी हाथीनाला नागेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार आशुतोष त्रिपाठी पुत्र राजीव नयन त्रिपाठी निवासी मिटीहिनिया थाना कोन सोनभद्र उम्र 46 वर्ष अपनी पत्नी खुशबू त्रिपाठी उम्र 33 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से रेणुकूट की तरफ से हाथीनाला की तरफ आ रहे थे कि हाथीनाला थाना से 2 किमी पहले पीछे से डीसीएम ट्रक ने बाइक की डिक्की में टक्कर मार दिया जिससे उनकी पत्नी रोड पर गिर गई और आशुतोष त्रिपाठी सड़क किनारे कच्चे में चले गए आशुतोष त्रिपाठी बच गए उनकी पत्नी खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई है मृतका की शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है दुर्घटना में शामिल वाहन को पकड़ लिया गया है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]