महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें ये अचूक उपाय

इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। पूरे भारत में इस पर्व को बेहद पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। इस दिन शिवालय शिव भक्तों से भरा रहता है। यहां लोग भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

इस दिन व्रत का विधान है। महाशिवरात्रि का दिन ही नहीं बल्कि रात का भी महत्व होता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने इसी रात तांडव किया था। इस दिन शिव की कृपा पाने के लिए और जीवन में शांति, धन और सुख-समृद्धि के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई शिवलिंग पर जल अर्पित करता है, तो कोई शहद, धतूरा, भांग, बेलपत्र करता है। साथ ही कुछ लोग रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं। वहीं, वैदिक ज्योतिष के मुताबिक अपनी राशि के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त की जा सकती है। अगर आपको अपनी राशि मालूम है, तो नीचे जानेंगे कि महाशिवरात्रि पर किन राशियों को कौन सा उपाय करना शुभ होगा?

ज्योतिषियों के मुताबिक इस महाशिवरात्रि 12 राशियों के लिए उपाय-

मेष राशि
मेष राशि के जातक काफी ऊर्जावान और जल्दी फैसले लेने वाले होते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन आवेग में आकर को भी कार्य ना करें। इस दिन जो भी काम करें बेहद सोच-समझकर करें। इस राशि के जातक अगर शिवजी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस महाशिवरात्रि पर वो पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें। रुद्राक्ष को बेहद पवित्र माना गया है। इसके अलावा रात में सोने से पहले 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक इस महाशिवरात्रि सुबह सबसे पहले शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद 84 बार “ॐ नमः शिवाय” का जप करें। आज के दिन गाय या पक्षियों को भोजन खिलाना शुभ होगा। इससे मन को शांति और स्थिरता मिल सकती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक एक साथ कई बातों पर मंथन करते हैं। इस महाशिवरात्रि वो फलहारी व्रत या भी निर्जला व्रत रख सकते हैं। भोलेनाथ की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान भगवान शिव की मूर्ति के पास घी का दीपक जलाकर “ॐ नमः शिवाय” का जप करें। इससे ध्यान और एकाग्रता बढ़ सकती है।

कर्क राशि
महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए दूध अर्पित करना चाहिए। साथ ही उन्हें पूजा के दौरान बेलपत्र और चावल अर्पित करना चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे में शिवजी को सफेद चीजें अर्पित करना शुभ लाभदायी होगा। इससे भावनात्मक तनाव कम हो सकता है और परिवार में एकता बढ़ेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सर्य है। इस महाशिवरात्रि इस जातक के लोग श्रद्धा से शिवलिंग की परिक्रमा करें और 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। दोपहर से शाम की पूजा तक व्रत रखने से मानसिक स्पष्टता और ऊर्जा बढ़ सकती है। साथ ही भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको उन्हें शहद और गुड़ का भोग लगाना चाहिए।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक इस महाशिवरात्रि व्रत रखें। साथ ही शिव पुराण जैसे ग्रंथों का पाठ करें। कपड़ा या तिल का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही जीवन में सभी बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव को बेल पत्र और शहद से अभिषेक करें।

तुला राशि
तुला राशि के लोग पूजा के बाद जरूरतमंदों को भोजन दें और घर में दीपक जलाएं। “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। इससे मन और भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि
महाशिवरात्रि पर वृश्चिक राशि के जातक दूध, जल और शहद से रुद्राभिषेक करें। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इस उपाय से मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति मिलेगी। नौकरी में सफलता पाने के लिए ये लोग भगवान शिव को लाल फूल चढ़ाने चाहिए, उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन सुबह सूर्योदय से परिवार और मित्रों के साथ पहले शिव मंदिर जाएं और यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। इसके बाद “ॐ नमः शिवाय” का जप करना शुभ रहेगा। इसके अलावा भगवान शिव को चंदन पाउडर और पीले रंग के कपड़े और पीले फूलों के साथ देसी घी से अभिषेक करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन निर्जला व्रत रखें और भगवान शिव का ध्यान करें। घर में शिव प्रतीक के पास घी का दीपक जलाएं। मंदिर में चावल और गुड़ अर्पित करें। इस उपाय से जीवन और करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। इस राशि के जातकों पर शनि देव के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। महाशिवरात्रि के जातक प्रातःकाल व्रत रखकर मंत्र जाप करें। पूजा के बाद किताबें या पढ़ाई से जुड़ी चीजें दान करें, इससे ज्ञान और सामूहिक एकता बढ़ती है। साथ हीसभगवान शिव को शहद का भोग लगाएं और बेर का फल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से धन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि
महाशिवरात्रि की रात मीन राशि के जातक भगवान शिव की आराधना करें और व्रत रखें। गरीबों या बुजुर्गों को भोजन दें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे मन में शांति और करुणा बढ़ती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]