साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार दो पीड़ितों के ₹6,372/- कराए गए वापस

साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार दो पीड़ितों के ₹6,372/- कराए गए वापस

आवेदकगण 01. अमित कुमार पुत्र सत्यनारायण, निवासी रेनूसागर कर्वधा, जनपद सोनभद्र एवं 02. रिशु केशरी पुत्र संजय केशरी, निवासी कस्बा रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी की गई थी।

उक्त प्रकरण के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार श के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंक एवं खाताधारकों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक पत्राचार किया गया तथा माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी हेतु आदेश प्राप्त किया गया। विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक अमित कुमार को ₹3,100/- एवं आवेदक रिशु केशरी को ₹3,272/- कुल ₹6,372/- की धनराशि उनके मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

वापस कराई गई कुल धनराशि – ₹6,372/-

धनराशि वापस कराने वाली टीम –
01. प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
02. का0 अखिलेश कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।

साइबर जागरूकता हेतु अपील –

अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, अकाउंट नंबर, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी से साझा न करें।
किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें एवं अज्ञात क्यूआर कोड स्कैन न करें।
साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]