थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि में से 26500 उसके मूल खाते में कराया गया वापस।।
थाना अनपरा सोनभद्र
थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि में से 26500 उसके मूल खाते में कराया गया वापस।।
राजू यादव
आवेदक आनंद कुमार चतुर्वेदी पुत्र माता प्रसाद चौबे निवासी बोसनगर अनपरा थाना। दिनांक 02,09, 2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग में ज्यादा पैसा लाभ बताकर कुल 26500 की ठगी कर ली गई। जिसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल(cybercrime.gov.in ) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्र अधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय तथा प्रभारी निरक्षक थाना अनपरा श्री सतेन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व अनपरा थाना साइबर टीम के द्वारा NCRP पोर्टल अवलोकन कर आवेदक की फ्रॉड हु कुल धनराशि में से 26500 रुपए को खातो में होल्ड कराया गया। बैंक शाखा को ईमेल पत्रचार कर होल्ड खाते में से आवेदक की सम्पूर्ण राशि सफलतापूर्वक उसके खाते में वापस की गई । आवेदक द्वारा थाना अनपरा साइबर टिम को प्रशंसा की।
