एनटीपीसी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी

एनटीपीसी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी

संवाददाता राजू यादव
शक्तिनगर। प्राचीन समय से चली आ रही एनटीपीसी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शिव मंदिर संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 06 फरवरी 2026 को संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएँगी। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति सदस्यों ने सभी से सहयोग की अपील की।
शिव मंदिर संचालन समिति की ओर से एनटीपीसी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है। समिति ने कामना की कि भगवान शिव सभी के जीवन में सुख, शांति एवं सफलता प्रदान करें।
यह महाशिवरात्रि आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]