RCB की जीत पर हुआ ड्रामा, राधा यादव के विनिंग शॉट्स पर गिरी गिल्लियां

5 फरवरी की रात स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। हालांकि आरसीबी की इस जीतकर पर जमकर ड्रामा हुआ।

आखिरी ओवर में जब आरसीबी की बैटर राधा यादव ने विनिंग शॉट खेला तो आरसीबी के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने ही लगे थे कि अंपायरों को मैदान पर कुछ अजीब दिखाई दिया। बेल्स जमीन पर गिरी हुई थी। अंपायर इसको लेकर आपस में बात करने लगे। ऐसे में आरसीबी के खिलाड़ियों को कुछ देर के लिए अपने जश्न को रोकना पड़ा। अंपायरों ने हालांकि सलाह-मशविरा करने के बाद आरसीबी को विजेता घोषित किया। आईए समझते हैं क्या है पूरा मामला-

204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार थी। पहली दो गेंदों पर 1-1 रन दौड़ने के बाद राधा यादव ने श्री चरणी की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। यहां से आरसीबी की जीत की उम्मीदें और भी बढ़ गई थी।

अगली ही गेंद पर राधा यादव ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से एक और चौका लगाया। गेंद के बाउंड्री पर पहुंचते ही आरसीबी के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था, मगर अंपायरों ने पाया कि बेल्स स्टंप पर नहीं है। ऐसे में अंपायरों ने आपस में बातचीत की। सवाल यह था कि राधा यादव यहां हिट विकेट तो नहीं हुईं?

रिप्ले में देखने को मिला कि बेल्स राधा यादव ने नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स की विकेट कीपर लिजेल ली के ग्लव्स से लगकर गिरी है। ऐसे में अंपायरों ने आरसीबी को विजेता घोषित किया और पूरी टीम ने जमकर जश्न मनाया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]