स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंस लर्निंग कार्यक्रम के तहत थाना शक्तिनगर में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंस लर्निंग कार्यक्रम के तहत थाना शक्तिनगर में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंस लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी शक्तिनगर, सोनभद्र के छात्र-छात्राओं को थाना शक्तिनगर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष शक्तिनगर द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के समुचित उपयोग, कानून संबंधी जागरूकता तथा नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को कानून का सम्मान करने, सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं एक सजग व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल एवं सहज भाषा में समाधान किया गया।
थानाध्यक्ष शक्तिनगर द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में कानूनी जागरूकता, अनुशासन एवं पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है, जिससे समाज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलता है।
