किम जोंग उन की सनक, 500 किलो विस्फोटक के धमाके से की कंस्ट्रक्शन की शुरुआत

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर अपने अजीब और सख्त तरीकों को लेकर चर्चा में हैं। देश में एक बड़े निर्माण प्रोजेक्ट की शुरुआत उन्होंने करीब 500 किलो विस्फोटक से धमाके कराकर की।

यह कोई हादसा नहीं था, बल्कि सरकार की तरफ से आयोजित एक ‘सेलिब्रेटरीब्लास्ट’ था, जिसे विकास और ताकत का प्रतीक बताया गया।

धमाकों के साथ रखी गई विकास की नींव

किम जोंग उन ने शुक्रवार को दक्षिण ह्वांगहे प्रांत के उन्न्युल काउंटी में एक बड़े निर्माण प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान जमीन खोदने के बाद जोरदार धमाके किए गए, जिससे आसमान में धूल और धुआं फैल गया।

उत्तर कोरिया में ऐसे धमाके किसी आपात स्थिति का संकेत नहीं होते, बल्कि बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत का तरीका माने जाते हैं। बताया गया है कि इस मौके पर करीब 500 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ, जिससे पलक झपकते ही कोई बड़ा ढांचा मलबे में बदल सकता था।

आम लोगों की मौजूदगी भी जरूरी

इन कार्यक्रमों में आम नागरिकों और मजदूरों की मौजूदगी अनिवार्य मानी जाती है। इसका मकसद तानाशाह के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाना होता है। तस्वीरों में किम जोंग उन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद दिखे और कार्यक्रम में भाषण भी दिया। राज्य मीडिया ने इन धमाकों को देश की ताकत, तेज विकास और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बताया।

यह प्रोजेक्ट किम जोंग उन की ‘रीजनल डेवलपमेंट 20×10 पॉलिसी’ का हिस्सा है। इस नीति की घोषणा उन्होंने 2024 में की थी। इसके तहत अगले 10 वर्षों तक हर साल 20 शहरों और जिलों में आधुनिक फैक्ट्रियां, अस्पताल और औद्योगिक सुविधाएं बनाई जाएंगी। किम जोंग उन का दावा है कि इस योजना का मकसद पूरे देश में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

पार्टी कांग्रेस से पहले तेज गतिविधियां

इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने उत्तर हामग्योंग प्रांत में एक नए तरीके से तैयार किए गए हॉट स्प्रिंग रिसॉर्ट का भी उद्घाटन किया था। इसे स्वास्थ्य और मनोरंजन सुविधाओं के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। ये सभी गतिविधियां सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (WPK) की अहम कांग्रेस से पहले हो रही हैं, जो पांच साल में पहली बार आयोजित होने वाली है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]