अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, थाना रामपुर बरकोनिया में 255 लीटर शराब का विनष्टीकरण

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, थाना रामपुर बरकोनिया में 255 लीटर शराब का विनष्टीकरण

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में लंबित माल के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.01.2026 को थाना रामपुर बरकोनिया में विभिन्न अभियोगों से संबंधित जब्तशुदा माल का निस्तारण/विनष्टिकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई।

उक्त अभियान के अंतर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पर वर्ष 2023 से 2024 तक पंजीकृत 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 23 माल मुकदमों में बरामद अवैध शराब *कुल 255 लीटर* का विनष्टीकरण, माननीय न्यायालय श्रीमान् न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय की उपस्थिति में नियमानुसार किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]