सिंगरौली/देवसर अस्पताल की बदहाली बनी जानलेवा, आपात सुविधाओं के लिए सौंपा गया ज्ञापन

CSR की करोड़ों राशि बाहर खर्च, सिंगरौली में अस्पताल बदहाल”

सिंगरौली/देवसर अस्पताल की बदहाली बनी जानलेवा, आपात सुविधाओं के लिए सौंपा गया ज्ञापन

संवाददाता राजू यादव

देवसर शासकीय अस्पताल में आईसीयू, महिला विशेषज्ञ और आधुनिक जांच सुविधाओं के अभाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौंपा गया।
नेताओं ने बताया कि देवसर और आसपास की कई पंचायतों के लिए यह अस्पताल एकमात्र शासकीय स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन यहां न सोनोग्राफी की सुविधा है और न ही स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ। छोटी बीमारियों और सामान्य चोटों में भी मरीजों को रीवा या ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जा रहा है, जिससे जान का जोखिम बढ़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि देवसर अस्पताल में आईसीयू/इमरजेंसी केयर यूनिट, आधुनिक जांच उपकरण, महिला एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति की जाए और अस्पताल की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]