टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी का मुकाबला रोमांचक, टीसीडी ने सिंगरौली को 8 विकेट से हराया

टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी का मुकाबला रोमांचक, टीसीडी ने सिंगरौली को 8 विकेट से हराया

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में दिनांक 18 जनवरी 2026 को दुद्धी और सिंगरौली के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों को शानदार क्रिकेट देखने को मिला। टॉस जीतकर सिंगरौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने निर्धारित 13.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 87 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र साहू ने 4 चौकों की मदद से अहम रन जोड़े, जबकि रितेश ने 2 छक्के लगाए। गेंदबाजी में दुद्धी की ओर से धुन्नी ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, ड्रामर ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट तथा श्रीराम ने 3.4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीडी (टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 10.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दुद्धी की ओर से रंजीत ने 63 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वहीं रतन ने 42 रन और रंजन ने 40 रन का योगदान दिया। सिंगरौली की ओर से गेंदबाजी में विशाल ने 6.3 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
इस प्रकार टीसीडी की टीम ने सिंगरौली को 8 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रंजीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच के निर्णायक की भूमिका में डी.पी. मिश्रा एवं संतोष राठ रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी निरंजन अग्रहरि एवं दयाशंकर ने निभाई।
आयोजकों ने बताया कि 19 जनवरी 2026 को अयोध्या और टीसीडी दुद्धी के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जो प्रथम सेमीफाइनल होगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]