शक्तिनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक–कार की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

शक्तिनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक–कार की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

संवाददाता राजू यादव क्राइम न्यूज़ जिला सोनभद्र

शक्तिनगर (सोनभद्र)।
शक्तिनगर परिक्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हो गई। शक्तिनगर से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर लायंस स्कूल टर्निंग के समीप बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान उदय कुशवाहा पुत्र ईश्वरी प्रसाद महतो के रूप में हुई है। मृतक का पता मकान संख्या 6A/231, एनटीपीसी कॉलोनी, शक्तिनगर बताया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता विवेकानंद विद्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं।घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। युवक की असमय मौत से एनटीपीसी कॉलोनी एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]