राजकोट में बेरंग नजर आए सिराज

भारत न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट बाजी मार ली. इसके साथ सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है.
अब इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाने वाला है.
राजकोट में बेरंग नजर आए सिराज
भारत को दूसरे वनडे मैच में बुधवार को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज फीके नजर आए. वो गेंद के साथ कोई कमाल नहीं दिखा पाए. सिराज ने इस मुकाबले में 9 ओवर गेंदबाजी की इस दौरान उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला. सिराज ने अपने स्पैल में 41 रन खर्च किए.
मोहम्मद सिराज को मिला बड़ा तोहफा
इस निराशाजनक प्रदर्शन के बीच में सिराज को एक बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल, मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बाकी दो मैचों के लिए हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है. अब वो रणजी ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए नजर आए वाले हैं. ये पहली बार होगा जब सिराज हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
