गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त डम्पर वाहन को खनिज विभाग ने किया जप्त
गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त डम्पर वाहन को खनिज विभाग ने किया जप्त
सिंगरौली 13 जनवरी 2026/ कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया के द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण जांच के दौरान अभिवहन पास के बिना गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर 1 वाहन डंफर क्रमांक एमपी 17 जह 0897 को जप्त कर पुलिस थाना कोतवाली माडा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहन में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
