स्ट्रीट लाइट न होने से अंबेडकर नगर मार्ग बना हादसों का कारण, ग्रामीणों में आक्रोश।
स्ट्रीट लाइट न होने से अंबेडकर नगर मार्ग बना हादसों का कारण, ग्रामीणों में आक्रोश।

संवाददाता रितेश शर्मा
थाना शक्तिनगर क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। अंधेरे के कारण राहगीरों व स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय घना अंधेरा छाया रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों के अनुसार बीते 16 सितंबर 2025 को इसी मार्ग पर अंधेरे के कारण एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइट की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग के निर्माण से पूर्व खड़िया परियोजना द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी, जिसे सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटा दिया गया। इसके बाद से आज तक दोबारा लाइट नहीं लगाई गई, जिससे रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना शक्तिनगर के थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र कार्रवाया की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आगामी सात दिनों के भीतर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामवासी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी खड़िया परियोजना प्रबंधन की होगी अवगत कराने गए व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज गुप्ता , व्यापार मण्डल महामंत्री योगेश कुमार, व्यापार मण्डल सचिव दिलीप सिंह,श्याम दयाल ,प्रमोद मिश्रा ,आलोक सिंह राकेश सिंह,दिलीप गुप्ता,हीरालाल सोनी बनारसी कुशवाहा, सुरेश गुप्ता, मुन्ना शर्मा समस्त ग्राम वासियों ने
प्रशासन से मांग की है कि अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और आमजन सुरक्षित रहे।
