एनटीपीसी शक्ति नगर यूनिट 3 में वर्करों के दो गुटों में भिड़ंत में एक कर्मी गंभीर रूप से घायल।
एनटीपीसी शक्ति नगर यूनिट 3 में वर्करों के दो गुटों में भिड़ंत में एक कर्मी गंभीर रूप से घायल।
।शक्ति नगर सोनभद्र एनटीपीसी।
संवाददाता राजू यादव क्राइम न्यूज़ जिला सोनभद्र
एनटीपीसी शक्ति नगर परियोजना की यूनिट 3 कार्यरत श्रमिको के दो पक्षों के बीच मंगलवार को हुए विवाद मारपीट का रूप ले लिया जिसमें एक श्रमिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक मजदूर को उपचार हेतु पहले एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले गया जहां हालात गंभीर होने के कारण उसे नेहरू हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया कुछ देर के लिए परियोजना के यूनिट 3 में तनाव का माहौल बना रहा परंतु प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के बाद पुनः श्रमिकों को कम पर लगाया गया फिलहाल परियोजना में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
