डोनाल्ड ट्रंप की हर धमकी का जवाब देने की जरूरत नहीं, अमेरिका में मिला पीएम मोदी को सपोर्ट, कह दी बड़ी बात

अमेरिकी सिंगर और भारत की प्रशंसक मानी जाने वाली मैरी मिलबेन ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणी पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे मित्र देश के साथ अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की है। उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी आगे बढ़ते रहें और भारत के सर्वोत्तम हित में सेवा करना जारी रखें। मैरी मिलबेन ने इससे पहले राहुल गांधी की आलोचना करके चर्चा में आ चुकी हैं। अब उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि यूएस राष्ट्रपति ट्रंप की हर धमकी का जवाब देने की जरूरत नहीं है।
पीएम मोदी की तारीफ, ट्रंप को सलाह
सिंगर मैरी मिलबेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन दुख की बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप को भारत के प्रति अपने रवैये के बारे में गलत सलाह दी जा रही है। मैं इस बारे में राष्ट्रपति के लिए प्रार्थना कर रही हूं।
