रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को दिया फॉर्म में वापसी का फ़ॉर्मूला……

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जल्द ही शुरू होने वाली है. ये टूर्नामेंट इस बार 7 फरवरी 2026 को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शुरू होने वाला है.इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथो में है. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है, भारतीय टीम के कप्तान खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) जो टी20 के सबसे बेस्ट कोच में से एक हैं ने सूर्यकुमार यादव को उनके फॉर्म में वापसी के लिए कुछ सुझाव दिया है.
