वियतनाम में भारतीयों ने ऐसा क्या किया…….

वियतनाम इस समय भारतीय पर्यटकों के लिए हॉट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. पिछले कुछ सालों में भारतीय आगंतुकों की संख्या डबल और ट्रिपल हो चुकी है.पहले जहां 2019 में सिर्फ 1.69 लाख भारतीय गए थे, वहीं 2023 में यह संख्या 3.92 लाख के करीब पहुंच गई. 2025 में अक्टूबर तक 4.43 लाख से ज्यादा भारतीय वियतनाम आ चुके हैं, जो साल-दर-साल बढ़ोतरी को दर्शाता है वियतनाम की लोकल एक्सपीरियंस, खूबसूरत बीच, संस्कृति, कम खर्च और ई-वीजा सुविधाओं ने इसे भारतियों के लिए और आकर्षक बनाया है. कई भारतीय परिवार, कपल और दोस्त ग्रुप यहां छुट्टियों के लिए पहुंच रहे हैं और वहां के होटल, खाने और ट्रैवल पैकेज बजट-फ्रेंडली होने के कारण यह विकल्प और प्रचलित हो रहा है.
