थाना शक्तिनगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध सख्त प्रहार

थाना शक्तिनगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध सख्त प्रहार

02–03 क्विंटल लहन नष्ट, बस्ती में नशा मुक्ति अभियान

राजू यादव क्राइम न्यूज़ जिला संवाददाता शक्ति नगर

जनपद सोनभद्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.12.2025 को थाना शक्तिनगर क्षेत्र में प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई की गई।

थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा आबकारी निरीक्षक दुद्धी, सोनभद्र के साथ संयुक्त टीम गठित कर बस स्टैंड शक्तिनगर एवं आसपास की बस्तियों में अवैध कच्ची शराब की तलाश में सघन दबिश दी गई। दबिश के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों से लगभग 02–03 क्विंटल अवैध लहन बरामद कर मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस व आबकारी टीम द्वारा स्थानीय बस्ती में निवास कर रहे छोटे-छोटे बच्चों, बच्चियों, महिलाओं एवं पुरुषों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनमानस को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

थाना शक्तिनगर पुलिस एवं आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम का विवरण
थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे, थाना शक्तिनगर
आबकारी विभाग रवि नंदन
हेड कांस्टेबल अफजल सिपाही
कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह
कांस्टेबल विपिन यादव
कांस्टेबल सतीश साहू
कांस्टेबल सरिता देवी
उ0नि0 श्री रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर हे0का0 राजू राम, थाना शक्तिनगर
हे0का0 राजेश यादव, थाना शक्तिनगर
का0 अमृत लाल, थाना शक्तिनगर
का0 अक्षय यादव, थाना शक्तिनगर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण, दुद्धी, सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]