स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल अम्बेडकरनगर, शक्तिनगर, सोनभद्र उ.प्र.विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का आयोजन किया गया।

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल अम्बेडकरनगर, शक्तिनगर, सोनभद्र
उ.प्र.विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का आयोजन किया गया।

क्राइम संपादक रविन्द्र सिंह

आज दिनांक 27/12/2025 को सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानिक चन्द्र पाण्डेय जी (प्रवक्ता), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, क्षेत्रीय परिसर शक्तिनगर रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल सोनभद्र टाइम्स क्राइम संपादक रविन्द्र सिंह एवं अमित सिंह जी (प्रवक्ता), नेशनल पी.जी. कॉलेज शक्तिनगर उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह जी, भारत भूषण अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष विपाशी जी एवं मेहन्द तिवारी जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों का परिचय श्री राहुल तिवारी जी (प्रधानाचार्य) ने कराया। विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन बहन किरण, पलक और विवेक ने किया। विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसकी अतिथियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]