श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर, के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारु करने हेतु अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर, के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारु करने हेतु अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया-

दिनांक 22/12/2025 को शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक ,जौनपुर के निर्देशन में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत शहर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों—चौरा माता मंदिर, ओलंदगंज, शाही पुल, कोतवाली तिराहा, सब्जी मंडी, सूतहट्टी से भंडारी तक—सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, ठेला-खोमचा तथा फुटपाथ पर लगाए गए

दुकानों को हटवाया गया, जिससे आवागमन सुचारु हो सके। साथ ही हाईवे एवं शहर क्षेत्र में संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर आगे एवं पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप चस्पा कराया गया तथा वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में सुचारु, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।सोशल मीडिया सेल
जनपद-जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]